उत्तर प्रदेशराज्य

कोर्ट के बाहर आग लगाने वाले पीड़ित की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मऊ के घोसी से BSP सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के साथी ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला और उसके साथी ने सोमवार 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर आग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। दोनों को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को युवक की मौत हो गई। महिला की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

फोटो 16 अगस्त की है। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिला और उसके साथी ने खुद को आग लगा ली थी।

सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता और उसके साथी ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर खुद को आग लगाने से पहले वीडियो बनाया था। इसमें दोनों ने कहा था कि वह लोग सरकारी तंत्र से प्रताड़ित होने के बाद बुरी तरह से निराश हो गए हैं। अतुल राय ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए खूब प्रताड़ित किया।

पीड़िता के दोस्त ने कहा, ‘उन लोगों ने पैसों के प्रलोभन को त्याग कर, भूखे, प्यासे रहकर अतुल राय के खिलाफ कानूनी लड़ाई को कायम रखा था, ताकि कानून और पुलिस व्यवस्था में लोगों का विश्वास बढ़े। अब वह लोग एक नेक्सस के जाल में फंस गए हैं। हम लोगों के पास भी अगर राजनीतिक आश्रय होता तो शायद हमें इस कदर परेशान नहीं होना पड़ता।’

 

Related Articles

Back to top button