उत्तर प्रदेशराज्य

एयरपोर्ट पर 2 तस्करों से सोना बरामद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार को दो यात्रियों से 900 ग्राम सोना बरामद किया। इसकी कुल कीमत 52 लाख 69 हजार है। पहला यात्री दुबई से आई फ्लाइट से उतरा। उसने अपने अंडरवियर की लास्टिक में 306 ग्राम सोने की पतली पट्टी छिपा रखी थी। दूसरा यात्री सऊदी की राजधानी रियाद से आया। इस यात्री की जींस की जेब और अंडरवियर से सोने के बिस्किट बरामद हुए। अधिकारियों का कहना है कि तस्करों को सोना उन्हें कहां पहुंचाना था, यह पूछताछ के बाद पता चलेगा।

     लखनऊ एयरपोर्ट पर 52 लाख 69 हजार 126 रुपए का सोना बरामद।

तस्करी करते पकड़े गए
कस्टम अफसर निहारिका लाखा के मुताबिक दुबई से आने वाली फ्लाइट संख्या एफजेड-433 से उतरे एक यात्री की स्कैनिंग की गई। जिसमें एक यात्री के पास से अराइवल काउंटर पर अंडरवियर की लास्टिक में सोने की पतली पट्टी बरामद हुई। जिसका वजन 306 ग्राम मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 14 लाख 97 हजार 920 रुपए है।

Related Articles

Back to top button