उत्तर प्रदेशराज्य

बिजली का बिल आधा करेगी कांग्रेस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : मिशन-2022 में विजय पताका लहराने के लिए सूबे के सभी सियासी दलों ने कमर कस ली है। हर कोई दावा कर रहा है कि सत्ता में उसकी पार्टी काबिज होगी। किले को भेदने के लिए ‘चाणक्य’ भी लगा दिए गए हैं। इस बार कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं के साथ चुनावी मैदान में कूदेगी।

                      कांग्रेस के यमुनापार जिलाध्‍यक्ष बोले कि किसी भी कीमत पर बिजली का बिल आधा किया जाएगा।

महंगाई, भ्रष्टाचार खत्म करने के साथ किसानों की समस्याओं का समाधान और बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा। कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। लोगों को इस बात का एहसास करेंगे कि वह सुरक्षित और स्वतंत्र हैं। घबराकर और डरकर अब लोग नहीं जिएंगे।

 

आखिर पार्टी ने ऐसा क्या कार्य किया है कि जनता कांग्रेस को चुने?

कांग्रेस ने भारत को चंद्रमा पर पहुंचाने का काम किया है। साथ ही रोजगार के लिहाज से प्रयागराज में कई कल कारखाने भी स्थापित किए। इससे नौजवानों को रोजगार भी मिला। अब तो बेरोजगारों की फौज सामने खड़ी है।

कांग्रेस 2022 का चुनाव संगठन के बल पर लड़ेगी। इसके लिए महासंपर्क अभियान का भी आगाज कर दिया गया है। यमुनापार के 76 न्याय पंचायत और चार नगर पंचायत पर कांग्रेस के लोग प्रवास कर रहे हैं। इसके पीछे अवधारणा यह है कि आमजन को सारी जानकारी दे रहे हैं। साथ ही पार्टी के बारे में भी लोगों को बता रहे हैं कि सत्ता में आने पर उनके लिए क्या करेंगे।

चुनाव जीतने के लिए क्या रणनीति बनाई गई है?

किसी भी कीमत पर बिजली का बिल आधा किया जाएगा। जानवरों को बेसहारा कर दिया गया है। वह किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। बेसहारा जानवरों को योगी आदित्यनाथ अपने आश्रम में ला जाएं। वहीं खूब सेवा करें। किसान परेशान हैं। अब कांग्रेस उनके भीतर जीने का उत्साह पैदा करेगी।

 

Related Articles

Back to top button