अन्तर्राष्ट्रीय

तालिबानियों के पक्ष में शायर मुनव्वर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भारतीय जनता पार्टी की सरकार के फैसलों के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाले शायर मुनव्वर राना के बोल एक बार बिगड़ गए हैं। राना ने तालिबानियों के लगातार अफगानिस्तान क्रूरता करने को बेहद विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबानी जैसा कर रहे हैं, उससे अधिक क्रूरता तो भारत में होती है, हम तो दंगे करवाने में विश्वगुरु हैं।

                              शायर राना का साफ मानना है कि वहां पर तालिबानी बुरे लोग नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश में भी ताबिलानियों के प्रशंसकों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहामान बर्क, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री मौसाना मसूद मदनी के बाद अब मशहूर शायर मुनव्वर राना ने भी तालिबानी आतंकियों का समर्थन किया है। शायर मुनव्वर राना इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि संभल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान की भी बचाव किया। राना ने कहा कि डॉ. बर्क ने तालिबान के पक्ष में बयान दिया। शायर राना का साफ मानना है कि वहां पर तालिबानी बुरे लोग नहीं हैं। वह तो हालात की वजह से वह ऐसे हो गए हैं। उन पर भरोसा किया जा सकता है। उन्होंने हम दंगे करवाने में विश्वगुरु हैं तो हम थोड़े से कठमुल्लों से क्यों डरें। उनके खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा गलत है।

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बाद अब मशहूर शायर मुनव्वर राना भी तालिबान के समर्थन में सामने आए हैं। राना ने कहा कि उनका मानना है कि तालिबान ने सत्ता पर काबिज होकर कोई गलत काम नहीं किया है। अफगानिस्तान पर नियंत्रण करके तालिबान ने वास्तव में अपने देश को आजाद कराया है। राना ने कहा कि यदि आप इतिहास को देखें, तो अफगानों ने कभी भी भारत के लिए कुछ भी बुरा नहीं किया है। भारत को तालिबान से डरना नहीं चाहिए। उस देश में बहुत कुछ ठीक नहीं हो रहा था, लेकिन एक भी घटना नहीं थी जहां किसी भी भारतीय को किसी तालिबान या अफगान ने नुकसान पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button