उत्तर प्रदेशराज्य

टोक्यो खिलाड़ी का आज सम्मान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : योगी सरकार टोक्यो ओलिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करेगी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी।

                                          खिलाड़ियों का आज होगा सम्मान

ओलिंपिक पदक विजेताओं के साथ प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन सम्मान मिलेगा। कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के सभी 75 जिलों में भी कार्यक्रम होंगे। इसमें मिशन युवा शक्ति के तहत सभी 75 जनपद मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में जिलास्तरीय 75-75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

ओलिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को यूपी सरकार 2 करोड़ रुपए की धनराशि सम्मान स्वरूप देगी। रजत पदक विजेताओं को डेढ़-डेढ़ करोड़, कांस्य पदक विजेताओं को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को एक-एक करोड़ रुपए और अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी टीम के सदस्यों को 50-50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button