उत्तर प्रदेशराज्य

योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे पूर्व IPS

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जबरन रिटायर किए गए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अमिताभ ठाकुर ने कहा योगी आदित्यनाथ जिस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे वहां से मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा। पूर्व आईपीएस का कहना है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम जनता के बीच में जाकर योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हुए अराजकता और दमनकारी उत्पीड़न विभेद कार्यकारिणी को बताएंगे। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि, वह जबरिया रिटायर आईपीएस हैं। मीडिया में सुर्खियों में आने के लिए वह अनर्गल आरोप लगाकर चर्चा में बना रहना चाहते हैं जनता भी उन्हें सबक सिखा देंगी।

                 23 मार्च 2021 को गृह मंत्रालय के द्वारा उनको जबरिया रिटायर कर दिया गया था।

अमिताभ ठाकुर ने आज कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आगामी विधान सभा चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में तमाम अलोकतांत्रिक, अराजक, दमनकारी, उत्पीड़नात्मक तथा विभेदकारी कार्य किये। वे इनके विरोध में आदित्यनाथ जहाँ से भी चुनाव लड़ेंगे, वहां से अवश्य ही चुनाव लड़ेंगे। अमिताभ ने कहा कि यह उनके लिए सिद्धांतों की लड़ाई है, जिसमे वे गलत के खिलाफ अपने विरोध को प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जितने भी वोट आयें पर वे यह अवश्य सुनिश्चित कर देंगे कि, आदित्यनाथ द्वारा आदर्श संहिता का पूर्ण वास्तविक अनुपालन किया जाये।

Related Articles

Back to top button