उत्तर प्रदेशराज्य

पुलिस को दौड़ाकर पीटा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :नौचंदी के मोहल्ला मनसुख कुटी में नाली विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पथराव कर वर्दी तक फाड़ दी गई। अतिरिक्त फोर्स बुलाने के बाद पुलिस पर हमला करने वाले सीआरपीएफ के जवान उसकी पत्नी समेत तीन आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों के हमलावर आठ लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

     नौचंदी के मोहल्ला मनसुख कुटी में नाली विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

मनसुख कुटी निवासी बिजेंद्र, कृष, कालू उर्फ सत्यम, सुनीता पत्नी बिजेंद्र और कौशल पत्नी प्रेमसिंह का नाली को लेकर पड़ोसी सीआरपीएफ के जवान वीर अभिमन्यु, आदेश कुमार और नीतू पत्नी वीर अभिमन्यु के साथ विवाद हो गया था। वीर अभिमन्यु छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल पद पर तैनात है। कुछ दिन पहले ही अवकाश पर आया था। गुरुवार को दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया।

पुलिसकíमयों ने झगड़ा करने वाले लोगों को समझाया। उसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिसकíमयों पर हमला बोलते हुए पथराव कर दिया। साथ ही कुछ पुलिसकíमयों की वर्दी तक फाड़ दी गई। नेम प्लेट और वर्दी के बटन तक टूट गए। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। तभी हमलावर वीर अभिमन्यु, उसकी पत्नी नीतू और दूसरे पक्ष से बिजेंद्र को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। महिला को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया, जबकि आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button