राजनीति

बातों की खेती करने वाले किसान सम्मेलन करेंगे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में किसानों के बीच सम्मेलन करने जा रही भाजपा पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश ने कहा बातों की खेती करने वाले किसान सम्मेलन करेंगे। अखिलेश यादव ने अन्न दाता का मतदाता बनाने का समय जब निपट आया तब जाकर भाजपा को किसानों की याद आई है। किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आने वाले हैं। 2022 के चुनाव में एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ किसान मतदान करेंगे।

            अखिलेश ने कहा किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आने वाले हैं।

16 अगस्त से शुरू होगा अभियान
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को अभियान की जिम्मेदारी मिली है। सम्मेलन कर एक तरफ जहां किसानों को उनके लिए केंद्र और राज्य सरकार के काम बताए जाएंगे तो वहीं दूसरी ओर कृषि बिल के फायदे। किसानों से उनकी समस्याएं सुन समाधान का रास्ता भी निकाला जाएगा। इतना ही नहीं किसान मोर्चा जल्द ही गन्ने का मूल्य बढ़ाने, कोरोना काल को देखते हुए किसानों को ट्यूबवेल के बिल में राहत देने का भी प्रस्ताव देने की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button