खेल

7 खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :टोक्यो ओलिंपिक-2020 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब पश्चिमी यूपी के पैरा खिलाड़ियों की टीम देश को पदक दिलाने के लिए तैयार है। 24 अगस्त से टोक्यो में पैरालंपिक-2020 का आगाज हो रहा है। पैरालंपिक में नोएडा से DM सुहास एलवाई, गौतमबुद्धनगर के एथलीट हाई जंपर वरुण भाटी, मेरठ के आर्चर विवेक चिकारा, मुजफ्फरनगर की आर्चर ज्योति बालियान, इटावा के अजीत सिंह यादव, संभल के दीपेंद्र सिंह का 10 मीटर एयर पिस्टल में और बागपत के आकाश का निशानेबाजी के लिए चयन हुआ है। ये खिलाड़ी अपने दल के साथ टोक्यो के लिए रवाना होंगे

                                                                24 अगस्त से मुकाबला

गौतमबुद्धनगर में जमालपुर के एथलीट वरुण भाटी हाई जंपर हैं। RIO 2016 पैरालंपिक में देश को ब्रांज मेडल दिला चुके हैं, इस बार फिर वरुण ने पैरालंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई किया है। 22 अगस्त को वे रियो रवाना होंगे, इन दिनों दिल्ली में अभ्यास कर रहे हैं। वरुण अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में यूपी से भाग ले रहे हैं।

26 वर्षीय पैरा खिलाड़ी वरुण भाटी का जन्म 1995 में हुआ था। बचपन में ही वह पोलियो के शिकार हो गए थे, इससे उनका एक पैर खराब हो गया था। 2014 में इंचियोन पैरा एशियाई खेल में पांचवां स्थान हासिल किया था। इसी साल उन्होंने चीन ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर परचम लहराया था।

10 सितंबर 2016 को रियो पैरालंपिक के दौरान पुरुष वर्ग में 1.86 मीटर की ऊंची कूद लगाकर कांस्य पदक जीता था। वरुण फिलहाल दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कोच सत्यपाल के संरक्षण में अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले वह बंगलूरू में भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच सत्यनारायण के पास अभ्यास करते थे। देश के लिए पदक जीतने पर वरुण भाटी को अर्जुन व लक्ष्मण पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button