उत्तर प्रदेशराज्य

बाढ़ से जिलों के 605 गांव प्रभावित

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। सूबे के 24 जिलों के 605 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें से 110 गांवों का बाढ़ से संपर्क मार्ग कट गया है जबकि 20 गांवों में कटान हो रही है। इनके अलावा जलभराव के कारण 107 गांवों में आबादी, 239 में खेती और 129 गांवों में जनजीवन और कृषि दोनों प्रभावित हैं।

                                        यूपी में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है।

गंगा नदी कचलाब्रिज बदायूं, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, गाजीपुर व बलिया और यमुना नदी औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा व प्रयागराज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बेतवा नदी हमीरपुर, शारदा पलियाकलां खीरी, क्वानो चंद्रदीपघाट गोंडा में और चंबल नदी भी खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं। राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद के मुताबिक प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए प्रदेश में 940 शरणालय स्थापित किये गए है। बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए 1125 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। राहत व बचाव कार्यों में 1463 नावें लगायी गई हैं। बाढग़्रस्त क्षेत्रों में 504 मेडिकल टीमें काम कर रही हैं। अब तक 536 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। प्रदेश के 43 जिलों में बचाव कार्यों के लिए 59 टीमें तैनात की गई हैं। नौ जिलों में एनडीआरएफ, 11 जिलों में एसडीआरएफ और 39 में पीएसी तैनात की गई है।

Related Articles

Back to top button