खेल

ओलंपिक्स में पहला गोल्ड आने के बाद झूमे सुनील गावस्कर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत को जिसकी तलाश थी, वो तलाश आखिर में जाकर पूरी हुई, जब शनिवार को भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता। नीरज चोपड़ा से पहले भारत टोक्यो ओलिंपिक में 6 पदक जीत चुका था, लेकिन एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीता था। हालांकि, नीरज चोपड़ा ने गोल्ड का सूखा समाप्त हुआ तो इस खुशी को पूरे देश में सेलिब्रेट किया गया। यहां तक कि इंग्लैंड के दौरे पर गए कमेंट्री करने के लिए गए पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी खुद को रोक नहीं पाए।

             पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर खुद को  डांस करने से खुद को नहीं रोक सके।

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में शनिवार 7 अदगस्त को जैसे ही भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपने गोल्डन थ्रो से भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता तो करोड़ों भारतीय प्रशंसक खुशी से झूमने लगे। इस ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की जीत का जश्न मनाने से खुद को भारत क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज व पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी नहीं रोक सके

Related Articles

Back to top button