उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व विधायक जितेंद्र ने थामा BJP का दामन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:BJP के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह ऊर्फ बबलू ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जितेंद्र को BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुद पार्टी की सदस्यता दिलाई। जितेंद्र पर 12 साल पहले यानी 15 जुलाई 2009 में BJP सांसद (तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष) रीता बहुगुणा जोशी का मकान फूंकने का आरोप लगा था। जितेंद्र के खिलाफ रीता जोशी के घर तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में 2018 में FIR भी दर्ज हुई थी। जितेंद्र के अलावा पांच अन्य नेताओं ने भी BJP जॉइन की। इसमें आगरा की डॉ. बीना लवानिया भी शामिल हैं।

                           पूर्व विधायक को BJP की सदस्यता दिलाते प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

चोरी, हत्या का प्रयास का मुकदमा, जेल भी जा चुके
भाजपा का दामन थामने वाले जितेंद्र सिंह ऊर्फ बबलू सिंह पर चोरी, हत्या का प्रयास और सुल्तानगंज चौकी के पास एक मकान पर कब्जा करने का आरोप भी है। 2011 में आपराधिक मामलों में फंसे जितेंद्र सिंह जेल भी जा चुके हैं। अयोध्या के रहने जितेंद्र बीकापुर विधानसभा सीट से BSP विधायक रहे हैं।

Related Articles

Back to top button