उत्तर प्रदेशराज्य

कागजों तक सिमटे ‘पिंक बूथ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ में महिला सुरक्षा को लेकर बनाई गई पिंक बूथ योजना धरातल पर कारगर साबित नहीं हो रही है। यह महिला स्टाफ की कमी के चलते केवल शो पीस साबित हो रही है। जिस उद्देश्य से करोड़ों रुपए खर्चकर पिंक बूथ बनाए गए वह केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। नतीजा एक पिंक बूथ को छोड़कर अधिकतर मानक के अनुरूप काम नहीं कर रहा है। पिंक बूथ पर शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाओं को थाने पर जाकर ही अपनी शिकायत दर्ज करानी पड़ रही है। क्योंकि जिन बूथ पर महिला सिपाही तैनात भी हैं वह स्टाफ कमी की बात कह पीड़िताओं को चौकी व थाने का रास्ता दिखा देती हैं।

          70 बूथों का संचालन मगर स्टाफ की कमी से जूझ रहे

वीमेन्स क्राइम एंड चाइल्ड सेफ्टी की डीसीपी रुचिता चौधरी के मुताबिक शहर में 70 पिंक बूथ का उद्घाटन हुआ है। महिला सिपाहियों की कमी के चलते कुछ जगह पर दिक्कत आ रही है। इसके लिए 840 महिला दरोगा व सिपाहियों की मांग की गई है। जल्द ही सभी सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी।

  • मडियांव चौराहे पर बना पिंक बूथ पर कोई नहीं रहता। आसपास टेंपो स्टैंड वालों व ठेले वालों ने घेर रखा है।
  • लोहिया पथ पर बना पिंक बूथ अधिकतर बंद ही रहता है। जबकि हाइवे के कारण यह एक महत्वपूर्ण स्थान है। जहां शहर से बाहर आने वाली महिलाएं कोई दिक्कत होने पर आसानी से पहुंचकर शिकायत कर सकती हैं।
  • मुंशी पुलिया चौराहे पर बने पिंक बूथ पर भी स्टाफ नहीं है। इसके बाहर भी टेंपो स्टैंड संचालित हो रहा है।
  • पॉलीटेक्निक चौराहा के पास भी बने पिंक बूथ का यही हाल है। यहां भी पुलिस कर्मी बूथ पर नहीं दिखे। यहां का अकसर गेट बाहर से बंद रहता है।
  • खुर्रम नगर चौराहा पर बना पिंक बूथ पुलिस कर्मियों के लिए आराम गाह बना हुआ है। कोई केस आता है तो चौकी भेज दिया जाता है।
  • मामा चौराहा पर बने पिंक बूथ में कोई बैठता ही नहीं हैं। सामने बनी चौकी के सिपाही कोई पीड़ित को देखता है तो अपने पास बुलाकर समाधान करने की कोशिश करता है।

1090 चौराहा बूथ माडल पिंक बूथ की तरह कर रहा काम
1090 चौराहे पर पिंक बूथ ही सिर्फ अच्छे ठंग से काम कर रहा है। यहां पर दो मिला सिपाही व एक होमगार्ड सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मौजूद रहता है।

महिला पुलिस कर्मी की कमी से अधर में पिंक बूथ योजना
सेफ सिटी परियोजना के तहत पिंक बूथ व पिंक ट्वायल का शहर में निर्माण कराया गया था। पिंक बूथ में महिलाओं की समस्या का त्वरित समाधान करने के आदेश थे।

 

Related Articles

Back to top button