उत्तर प्रदेशराज्य

शुरू होगा बिजली बिल का विरोध

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :संसद के मानसून सत्र में आने वाले इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 के विरोध पर आज से बिजली इंजीनियरों का विरोध शुरू होगा। सोमवार शाम चार बजे से पूरे प्रदेश के इंजीनियर और कर्मचारी अपने – अपने कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। लखनऊ में शक्ति भवन पर इंजीनियर और कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।

                     बिजली बिल के विरोध में आज होगा विरोध प्रदर्शन।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। समिति के शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि सरकार ने संसद के मानसून सत्र में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 संसद में रखने और पारित करने का एलान किया है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन देशव्यापी प्रदर्शन होंगे। उसमें यूपी भी शामिल है।

देश की जनताा महंगी बिजली की मार झेल रही है

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 में उत्पादन का लाइसेन्स समाप्त कर बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन का निजीकरण किया गया। इसकी वजह से जनता को निजी घरानों से बहुत महंगी बिजली मिलती है। अब इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 के जरिए बिजली वितरण का लाइसेंस लेने की शर्त समाप्त की जा रही है। इससे बिजली वितरण के सम्पूर्ण निजीकरण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button