उत्तर प्रदेशराज्य

सपा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जवाब

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच तीखी जुबानी जंग जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पंचायत चुनाव में धांधली व अपराध के आरोप लगाए तो उस पर करारा पलटवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक अपनी राजनीतिक जमीन गंवा चुके सपा प्रमुख को आत्मावलोकन की जरूरत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हताशा व निराशा का कारण सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनता में लगातार बढ़ रही लोकप्रियता है।

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आतंकियों की पैरोकारी करने वाले लोगों के मुंह से अपराध व आतंक पर सवाल खड़े करना शोभा नहीं देता है। लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोग जनादेश को स्वीकार करने के बजाय कभी खुलेआम अधिकारियों को सत्ता में आने पर निपट लेने की धमकी देते हैं तो कभी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस पर अविश्वास की बातें करके आतंकियों के हौसले बुलंद करते हैं। उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा देश व प्रदेश की सुरक्षा के विपरीत धारा में बहती रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हताशा व निराशा का कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनता में लगातार बढ़ रही लोकप्रियता है। सपा मुखिया को दबंगई, गुंडागर्दी के बल पर राजनीति करने की अपनी पुरानी परिपाटी अब बदलनी होगी।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि जिन पर कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है वही कानून का मजाक बना रहे हैं। न्याय देना तो दूर उल्टा अत्याचार कर रहे हैं। सत्ता के संरक्षण में पनप रहे अपराधियों ने पूरे प्रदेश में अपना आतंक मचा रखा है।

Related Articles

Back to top button