उत्तर प्रदेशराज्य

प्रियंका गांधी पीड़ितों के परिजनों से भी मिलेंगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 14 जुलाई को लखनऊ आ रही हैं। प्रियंका का यह दौरा एक हफ्ते का होगा। इस दौरान प्रियंका प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग दौर की बैठकें करके यहां कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

                 17 को मंहगाई के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन में हो सकती हैं शामिल

इसके अलावा 17 जुलाई को कांग्रेस का महंगाई को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन है। खबर यह भी है प्रियंका गांधी इस प्रदर्शन में भी शामिल हो सकती है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में रहकर प्रियंका पूरे प्रदर्शन पर नजर रखेगी और राजधानी में होने वाले प्रदर्शन को वह लीड भी करेंगी।

कोरोना पीड़ितों से भी कर सकती हैं मुलाकात

कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव यूपी दौरे के दौरान उन कोरोना पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगी, जिन्होंने अपनों को खोया है। कोरोनाकाल में सरकारी व्यवस्थाओं के संबंध में उनसे जानकारी लेंगी।

किसान संगठनों से भी करेंगी मुलाकात

हफ्ते भर के दौरे में प्रियंका यहां किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी। प्रियंका सरकार के प्रति किसानों के गुस्से को कांग्रेस के वोट बैंक में कन्वर्ट करना चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button