उत्तर प्रदेशराज्य

पहली बार भारत का विदेश मंत्री पहुंचा जार्जिया

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मास्को में विदेश मंत्री एस जयशंकर की रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से लंबी द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसमें परमाणु, अंतरिक्ष, ऊर्जा व रक्षा सहयोग के साथ ही मुक्त व्यापार समझौते व अफगानिस्तान में सहयोग जैसे व्यापक मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने पारंपरिक दोस्ताना रिश्तों की कसमें भी खाई और पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच इस साल होने वाली शिखर बैठक की तैयारियों की समीक्षा भी की। इसके बावजूद दोनों देशों के रिश्तों में कुछ ऐसा है, जिससे लग रहा है कि दोनों देश एक-दूसरे को कुछ संकेत भी दे रहे हैं।

मास्को में विदेश मंत्री एस जयशंकर की रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से लंबी द्विपक्षीय वार्ता हुई।

पहली बार भारत का कोई विदेश मंत्री पहुंचा जार्जिया 

मास्को की यात्रा समाप्त करने के बाद जयशंकर शुक्रवार को ही रूस के पड़ोसी देश जार्जिया पहुंचे। इस यात्रा को अप्रैल 2021 में लावरोव की पाकिस्तान यात्रा से जोड़ कर देखा जा रहा है क्योंकि रूस और जार्जिया में वैसे ही रिश्ते हैं जैसा भारत और पाकिस्तान के बीच हैं। यह किसी भी भारतीय विदेश मंत्री की पहली जार्जिया यात्रा है।

Related Articles

Back to top button