खेल

न तुम जैसा है और न कोई होगा!

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 40 साल के हो गए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ IPL करियर में कई ऐसे भी रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी के लिए आसान नहीं होगा। धोनी IPL में 150 करोड़ रुपए कमाने वाले अकेले प्लेयर हैं।

              भारतीय क्रिकेट टीम को महेंद्र सिंह धौनी जैसा कप्तान न तो कभी मिला था और न ही मिलेगा।

धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड (तब बिहार) के रांची में हुआ था। वे IPL में सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेलने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 बार विजेता भी बनाया।

Related Articles

Back to top button