उत्तर प्रदेशजॉब्स

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 15 सितंबर को आयोजित एडमिट कार्ड jeecup.nic.in पर जारी

 उत्तर प्रदेश (JEECUP) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद  15 सितंबर, 2020 को आयोजित की जाने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा  2020 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। 5 सितंबर को होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट, jeecup.nic.in पर विजिट कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।    

प्रवेश पत्र इन स्टेप से डाउनलोड करें

 उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, jeecup.nic.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड- ग्रुप बी टू के थ्रू एप्लीकेशन नंबर एंड डेट ऑफ बर्थ लिंक पर क्लिक करें। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर साइन इन करें। अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। प्रवेश पत्र में दी गई जानकारियों को चेक करें।  परीक्षा दो पालियों में होगी।  15 सितंबर, 2020 को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 24 जनपदों में आयोजित होगी।  पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। जबकि, ग्रुप के 1 से ग्रुप के 8 की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 02:30 से शाम 05:30 तक आयोजित की जाएगी।

 12 सितंबर, 2020 को आयोजित की जानी वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पहले ही जारी हो चुके हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर अपना प्रवेश पत्र जल्द डाउनलोड कर लें। 12 सितंबर, शनिवार को ग्रुप ए, ग्रुप ई 1 और ग्रुप ई 2 की परीक्षाएं होनी है। ये परीक्षाएं दो पालियों में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित की जाएंगी। 

Related Articles

Back to top button