उत्तर प्रदेशराज्य

आठ शहरों के बीच 15 से चलेंगी लग्जरी एसी बसें

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लॉकडाउन हटने और गर्मी बढ़ने के साथ ही रोडवेज की वातानुकूलित बसों की मांग बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन ने रुटीन की बसों के अतिरिक्त अन्य एसी बसों का संचालन जल्द करने जा रहा है। ये बसें 15 जून से लखनऊ से आठ महानगरों के बीच चलेंगी। चिन्ह्ति किए गए आठ रूटों पर 64 बसों का अतिरिक्त बेड़ा संचालित किया जाएगा। इनमें एसी जनरथ, शताब्दी और वॉल्वो बसें शामिल हैं। उमस भरी गर्मी को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ऑनलाइन सीट बुकिंग 13 जून की रात से खोल दी जाएंगी। किराये में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। बसों का संचालन शाम चार से रात बारह बजे तक हर घंटे किया जाएगा।

            गर्मी को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया है।

इन रूटों पर दौड़ेंगी आठ-आठ अतिरिक्त बसें

लखनऊ से वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर, बरेली व बलिया रूट निर्धारित हुए गए हैं।

आलमबाग टर्मिनल से होगा संचालन : यात्रियों के लिए ये अतिरिक्त बसें आलमबाग बस टर्मिनल से चलेंगी। फिलहाल इनके लिए प्लेटफार्म 25, 26, 27 व 28 निर्धारित किए गए हैं। रात्रि 12 बजे तक यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

‘गर्मी और यात्रियों की मांग को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन आठ रूटों पर 15 जून से शुरू किया जा रहा है। लग्जरी बसें लोगों को राहत देंगी। ऑनलाइन बुकिंग भी होगी।’

Related Articles

Back to top button