जॉब्सराज्य

कोरोना काल में स्मार्ट सिटी देगी नौकरी, एक से दो लाख मिलेगा वेतन

कोरोना काल में स्मार्ट सिटी ने छह पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन छह पदों के नियुक्त किए जाने वाले अधिकारियों को हर माह 12 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। जिन्हें एक से दो लाख रुपये का भुगतान उनके पद के हिसाब से किया जाएगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी ने इन छह पदों के लिए आवेदन मांग लिए हैं। 21 दिन के भीतर सेक्टर-17 स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में यह आवेदन भेजे जाने अनिवार्य हैं। आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद दावेदार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदक को ओवरब्रिज के ऊपर बने स्मार्ट सिटी के कार्यालय एससीओ नंबर-17, 18, 19 में आवेदन भेजना होगा। अलग-अलग पद के लिए क्या योग्यता चाहिए, इसके लिए कोई भी नगर निगम और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकता है। मालूम हो कि हाल ही में स्मार्ट सिटी के प्रदर्शन में भी काफी सुधार हुआ है। स्मार्ट सिटी इस समय शहर के कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। नगर निगम कमिश्नर केके यादव ही स्मार्ट सिटी के सीईओ के पद पर तैनात हैं।

किस-किस पद के लिए होनी है नियुक्ति

  पद                        वेतन (मासिक)

फाइनेंशिययल एक्सपर्ट             दो लाख

कंस्ट्रशन मैनेजर                 एक लाख

ई-गवर्नेंस विशेषज्ञ                दो लाख

प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर              सवा लाख

वाटर एंड वेस्ट एक्सपर्ट            दो लाख

प्रोक्यूरमेंट विशेषज्ञ                सवा लाख

आइसीटी एक्सपर्ट एवं आइटी एक्सपर्ट  दो लाख

Related Articles

Back to top button