मनोरंजनराष्ट्रीय

अनुभव सिन्हा ने इशारों-इशारों में कसा तंज, कहा- ‘सबका टाइम आएगा’

कंगना रनोट इस वक्त लगातार चर्चा में हैं। उनके और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग जारी है। इन सबके बीच कंगना ने मुंबई में अपनी जान को ख़तरा बताया। इसके बाद सोमवार को गृह मंत्रालय ने कंगना को Y श्रेणी की सुरक्षा देने का एलान किया। इस एलान पर फ़िल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने इशारों-इशारों में तंज कसा है।

दरअसल, अनुभव सिन्हा ने कंगना की सुरक्षा की घोषणा होने के बाद एक के बाद एक ट्वीट किए। उन्होंने सीधे तौर पर किसी को कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों में तंज कसा है। अनुभव ने पहले ट्वीट में लिखा- ‘But, Y’। हिंदी में कहें तो- लेकिन क्यों? यह सवाल Y श्रेणी की सुरक्षा पर था। इसके बाद अनुभव ने लिखा- ‘एक बात बता रहा हूं, गांठ बांध लो। सबका टाइम आएगा।

गौरतलब है कि कंगना रनोट की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस छिड़ी हुई है। ट्विटर पर कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं, जब करणी सेना ने दीपिका पादुकोण को धमकी थी, तब सरकार ने सुरक्षा प्रदान क्यों नहीं की थी? वहीं, कुछ लोग कंगना के समर्थन में भी बात कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही कंगना ने एक बयान दिया था कि मुंबई से पीओके जैसी फीलिंग क्यों आने लगी है? इस मुद्दे पर संजय राउत ने पटलवार किया था। तब से मामला काफी गर्म और राजनीतिक हो गया है

वहीं, अगर अनुभव सिन्हा की बात करें, तो वह एक भोजपुरी गाना बना रहे हैं। 26 साल बाद मनोज बाजपेयी के साथ वह वापस काम कर रहे हैं। ‘बंबई में का बा’ नाम के इस रैप को मनोज ने गाया है। इसका टीज़र भी जारी किया जा चुका है। इसके अलावा, अनुभव सिन्हा ने हाल ही में एक एंथोलॉजी फ़िल्म बनाने की घोषणा की है। यह फ़िल्म कोरोना काल और लॉकडाउन के ऊपर आधारित होगी। 

Related Articles

Back to top button