उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में आज से नई पाबंदियां

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां सबसे अधिक कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को योगी सरकार ने रविवार को लगने वाले लॉकडाउन को अब शनिवार को भी लागू करने का निर्णय लिया है। वहीं, राज्य के सभी जिलों में अब रात 8 बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगेगा। इस तरह शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक 59 घंटे लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। इसे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

                             यह फोटो वाराणसी की है। यहां नाइट कर्फ्यू पहले से चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। लॉकडाउन के कारण किसी के भी सामने आजीविका का संकट उत्पन्न न हो। इसीलिए वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर हमने ‘कोरोना कर्फ्यू’ को पूरी सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है।

वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। सभी साप्ताहिक बाजार, शॉपिंग कॉम्पलेक्स बंद रहेंगे। इस लाॅकडाऊन के दौरान सैनटाइजेशन का काम होगा और आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी।

  • लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर, मेरठ जनपदों सहित प्रदेश के सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या को दोगुना करने की आवश्यकता है।
  • प्रदेश में 104 निजी प्रयोगशालाएं तथा 125 सार्वजनिक क्षेत्र की प्रयोगशालाएं कोविड टेस्ट कार्य में लगी हैं। अब तक कुल 03 करोड़ 84 लाख से अधिक कोविड टेस्ट हो चुके हैं।
  • मास्क की महत्ता के बारे में लोगों को जगरूक किया जाए। अपील से न मानने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई हो।
  • पंचायत चुनावों में कार्यरत पुलिस बल व अन्य कार्मिकों की सुरक्षा के सभी जरूरी इंतज़ाम किए जाएं। पंचायत चुनाव में एक साथ 05 से अधिक लोग एकत्रित न हों।

Related Articles

Back to top button