उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आगरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग लपटों को देखकर लोग दहशत में

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की दोपहर एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटों से पूरे क्षेत्र में दहशत है। कई किलोमीटर तक आग की लपटें दिख रही है। यह मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के नेशनल हाईवे का मामला। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू में जुटी है।

थाना सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर सुधीर धर्मकांटे के पास राजेंद्र शर्मा की टॉप लास्ट फैक्ट्री और केमिकिल फैक्ट्री है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर दो बजे के आसपास अचानक धुआं उठते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग ने विकराल रुप अख्तियार कर लिया था। एसपी सिटी मौके पर हैं। कोई जनहानि की पुष्टि नहीं की गई है। आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चला है।

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे राजेन्द्र शर्मा की टॉप ग्लास फैक्ट्री में जूते के सोल और उन्हें चिपकाने का कैमिकल बनता है। ऐसा बताया जा रहा है कि छह माह पूर्व भी यहां आग लग चुकी है। लेकिन आज आग इतनी विकराल थी कि आज पास के घरों में रहने वालों को एहतियातन घर से बाहर निकलवाया गया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के अनुसार कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री मालिक अभी यहां नहीं हैं।आग से पहले फैक्ट्री में कितने कर्मचारी थे, इसकी भी कोई पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। एहतियातन मौके पर एम्बुलेंस भी मंगा ली गयी है।

Related Articles

Back to top button