उत्तर प्रदेशराज्य

चंद्र पैसो की लालच में मर्डर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई भोलानाथ की हत्या का खुलासा कर दिया है। दरअसल, 19 मार्च को भोलानाथ की उस समय हत्या कर दी गई थी जब भोलानाथ बरेली कोर्ट किसी मामले के संबंध में आया था। भोलानाथ की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है।

   बरेली पुलिस ने भोलानाथ की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, भोलानाथ ने अपने विपक्षी रामप्रकाश हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी दी थी लेकिन किसी कारणवश सुपारी किलरों का मन बदल गया और उन्होंने रामप्रकाश की हत्या करने का इरादा छोड़ दिया। इसी दौरान भोलानाथ ने भी रामप्रकाश की हत्या नहीं होने पर सुपारी किलरो से अपने रूपए मांगने शुरू कर दिए थे।

इस बात से परेशान सुपारी किलर बांधूराम और बुद्धसेन भोलानाथ को अपने साथ जीप पर बैठाकर बरेली लाये और वापसी के दौरान हाफिजगंज और क्योलड़िया थाना क्षेत्र में भोलानाथ की अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव भी इसी क्षेत्र में फेंक दिया।

Related Articles

Back to top button