राष्ट्रीय

लोकसभा दोपहर 1 बजे तक स्थगित

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। बुधवार को भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा और पूर्व सांसद दिलीप गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राम स्वरूप शर्मा आज दिल्ली में अपने आवास पर फंदे से लटके पाए गए। वहीं दिलीप गांधी का अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे।

            संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और सुशील गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक-2021 को लेकर संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जिसे केंद्र ने 15 मार्च को लोकसभा में पेश किया था।

राजद सांसद एडी सिंह ने राज्यसभा में बिहार के बरौनी में एनटीपीसी प्लांट के लिए उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण पर शून्यकाल नोटिस दिया है।

महाराष्ट्र के सभी प्रभावित जिलों में कोरोना वैक्सीन देने की मांग को लेकर भाजपा सांसद भागवत कराड ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

 

Related Articles

Back to top button