उत्तर प्रदेशराज्य

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में इश साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक जॉन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में असंतोष की बात कही है। जॉन कुमार ने स्पीकर वी शिवकोलन्थु को अपना इस्तीफा सौंपा।

     पुदुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करने वाले हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी कई सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करेंगे।

तमिलनाडु और पुडुचेरी दोनों में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुनील अरोड़ा ने कहा है कि चुनाव तमिलनाडु और पुदुचेरी में एक ही समय पर होगा। हालांकि, चुनावों की तारीखों की घोषणा होना बाकी है।

बता दें कि पुदुचेरी में कांग्रेस अपने दम पर सरकार चला रहा है। केंद्रशासित प्रदेश होने के बावजूद पुदुचेरी में विधानसभा का भी प्रावधान है और वी नारायणसामी पुदुचेरी में कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री है। विधानसभा की 30 सीटों में से कांग्रेस के पास 15 सीट, एआइएनआरसी के पास 8 सीट, एआइएडीएसके के पास 4 सीट, भाजपा के पास 3 (मनोनीत) डीएमके के पास 2 और एक निर्दलीय सीट है।

Related Articles

Back to top button