उत्तर प्रदेशराज्य

21 पदों के लिए 45 ने पेश की दावेदारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : संजय गांधी पीजीआइ कर्मचारी महासंघ के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न 21 पदों को लिए 45 लोगों ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी योगेंद्र भारद्वाज के मुताबिक, महा संघ के दो साल में एक बार होने वाले चुनाव में 1091 कर्मचारी वोटर है। इसमें लगभग सभी संवर्ग के लोग शामिल है। वोटिंग का अधिकार उन्ही को दिया गया है, जिन्‍होंने तय समय में सदस्यता ली है। 26 फरवरी को इन पदों के लिए मतदान होगा।

अध्यक्ष के एक पद के लिए तीन दावेदार महामंत्री पद के लिए चार ने भरा पर्चा। 26 फरवरी को इन पदों के लिए मतदान होगा।

अध्यक्ष के एक पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष सतीश मिश्रा और नील मणि तिवारी दावेदार है। महामंत्री पद के लिए निवर्तमान महामंत्री धर्मेश कुमार, पूर्व महामंत्री रामकुमार सिन्हा, केके तिवारी और अशोक कुमार दावेदार है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद के लिए 6, उपाध्यक्ष दो पद के लिए पांच, वरिष्ठ मंत्री एक पद के लिए दो, संयुक्त मंत्री दो पद के लिए चार, कोषाध्यक्ष एक पद के लिए चार, संगठन मंत्री दो पद के लिए पांच, कार्यालय  मंत्री एक पद के लिए दो, प्रचार मंत्री दो पद के लिए दो , कार्यकारणी सदस्य के 6 पद  के लिए आठ लोगो ने दावेदारी पेश की है।

इस मौके पर नर्सिग एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने कर्मचारियों से मतदान में भाग लेने की अपील के साथ कहा है। हम लोग कर्मचारी महासंघ के साथ हर स्तर सहयोग करेंगे तभी कर्मचारियों के शोषण पर लगाम लगेगा।

Related Articles

Back to top button