उत्तर प्रदेशराज्य

ग्रामीणों पर सियार का हमला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शनिवार अल सुबह लालगंज क्षेत्र के वाजपेयी गांव में जंगली जानवर सियार ने लोगों पर हमला कर दिया। सियार के इस हमले में गांव के 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। दो घायलों को रायबरेली के जिला अस्पताल में और अन्य चार को लालगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे वाजपेयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगली जानवर सियार ने हमला करके आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

सियार के हमले में आधा दर्जन घायल
घायल विपिन कुमार दीक्षित ने बताया कि रात में मैं सो रहा था। अचानक सियार ने हमारे ऊपर हमला कर दिया। उसने आठ-दस लोगों पर और हमला किया। सात-आठ जानवरों पर भी हमला किया है। काफी लोगों को काफी चोटें आई हैं। सियार ने लोगों को चेहरे को निशाना बनाया।

डाक्टर एसके सिंह ने बताया कि लालगंज सीएचसी से दो लोग रेफर होकर यहां आएं हैं। इनको जंगली जानवर काटा है। नाक पर चोटें आई हैं। भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। जो दो लोग भर्ती हैं उनमें रामप्यारे और विपिन दीक्षित शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button