उत्तर प्रदेशकारोबार

लखनऊ में नामी रेस्टोरोंट फैला रहे थे गंदगी, लगा एक लाख का जुर्माना

गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम ने गुरूवार को नकेल कस दी। शहर भर में ऐसे लोगों का चालान काटने के साथ ही करीब एक लाख का जुर्माना वसूला गया। हजरतगंज के नामीगिरामी रेस्त्रां संचालक भी गंदगी फैलाने के दोषी पाए गए। उनसे भी जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों ने जुर्माना न लगाने की गुजारिश की लेकिन नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने उनकी एक न सुनी। मोतीमहल रेस्त्रां के बाहर गंदगी फैलाई जा रही थी। कूड़े को नाली में डाला गया था और फुटपाथ तक अवैध कब्जा था। नगर आयुक्त ने मोतीमहल रेस्त्रां के संचालक पर दस हजार का जुर्माना लगाया।

रोवर्स रेस्त्रां पर पहुंचने पर नगर आयुक्त को वहां भी गंदगी मिली। संचालक पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। पांच हजार का जुर्माना रंजन स्नैक्स एंड फूड और पांच हजार का जुर्माना री-बॉक शोरूम पर लगाया गया।इसी तरह शहर के विभिन्न इलाकों में गंदगी फैलाने वालों से 70 हजार का जुर्माना वसूला गया। नावेल्टी सिनेमा हाल के आसपास गंदगी फैलाने पर 80 लोगों का चालान कर 3730 का जुर्माना लगा। रकाबगंज से यहियागंज होते हुए नादान महल रोड पचास चालान कर 4390 जुर्माना वसूला गया। अयोध्यादास वार्ड के रामलीला मैदान, कुम्हारन टोला और दीनदयालनगर में 35 का चालान करते हुए 4610 जुर्माना लगाया गयागोमतीनगर विनय खंड एक से चार तक के बीच गंदगी फैलाने वालों से 12,500 जुर्माना वसूला गया।

आलमबाग के ओमनगर के पुरानी सरदारी खेड़ा, कोरियाना में 24 लोगों का चालान कर 3200 और मलबा डालने वालों से नौ हजार का जुर्माना वसूला गया। सआदतगंज में सुलतानपुर, गढै़य्या, शेखपुर, हबीबपुर, अंबरगंज के वजीरबाग, अंसारनगर, मोमिन नगर और निवाती टोला 13 लोगों का चालान कर 4300 जुर्माना वसूला गया। खुर्रमनगर व मतीनपुरवा में 38 लोगों ने 3945 और तेलीबाग के लौंगाखेड़ा 38 से 3700 जुर्माना वसूला गया।

Related Articles

Back to top button