उत्तर प्रदेशराज्य

एक साथ जुटेंगी देश की 42 महिला पहलवान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लड़ामदा (आगरा) में हुई सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के बाद भारतीय कुश्ती संघ आगामी आठ फरवरी से लखनऊ साई सेंटर में एक बार फिर से सीनियर महिला कैंप का आयोजन कर रहा है। दो दिन पहले ही इस शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की गई। चैंपियनशिप की पदक विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कैंप के लिए चुना गया है। हालांकि, इस बार महिला पहलवानों की मनमानी नहीं चलेगी। भारतीय कुश्ती संघ ने स्पष्ट किया है कि छह फरवरी दोपहर के बाद किसी भी खिलाड़ी को कैंप में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। साथ ही चयनितों के लिए कैंप अनिवार्य किया गया है।

लखनऊ भारतीय कुश्ती संघ ने सभी खिलाड़ियों को कैंप में शामिल होने के लिए जारी किया पत्र।

सेंटर के निदेशक संजय सारस्वत ने बताया कि हेडक्वार्टर के निर्देश के बाद इस बार क्वारंटाइन नियम समाप्त कर दिया गया है। हालांकि, कैंप में चयनित महिला पहलवानों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लाने के लिए कहा गया है। सेंटर में पहुंचने के बाद भी सभी प्रशिक्षुओं का दोबारा कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, इस संबंध में भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच कुलदीप मलिक को जानकारी दे दी गई है।

दिव्या काकरान कैंप से बाहर: भारतीय कुश्ती संघ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हाल ही में आगरा में आयोजित राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियनशिप में उलटफेर की शिकार हुई यूपी की स्टार पहलवान दिव्या काकरान को कैंप से बाहर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button