उत्तर प्रदेशराज्य

लोकबंधु अस्पताल में आज से ओपीडी सेवाएं बहाल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल को कोविड अस्पताल से हटा दिया गया है। अब यहां मरीजों को सामान्य इलाज मिल सकेगा। बुधवार से ओपीडी-इमरजेंसी सेवाएं शुरू होंगी।  इस फैसले से अब साधारण मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल को कोविड अस्पताल से समाप्‍त कर दिया गया है। अब यहां मरीजों को सामान्य इलाज मिल सकेगा।

लोकबंधु अस्पताल को फरवरी में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया। वहीं मार्च में कोविड-लेवल वन अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद कोविड-लेवल टू अस्पताल बना दिया गया। लिहाजा, फरवरी से अस्पताल में सामान्य मरीजों का इलाज ठप है। यहां कोविड के मरीजों का ही इलाज चलता रहा। अब कोरोना का प्रकोप कम होने से मरीजों की संख्या घट गई। एकाध मरीज ही अस्पताल में भर्ती हो रहे थे। ऐसे में संसाधनों व स्टाफ का सदुपयोग नहीं हो पा रहा था। सोमवार को भर्ती कोविड का एक मरीज भी ठीक होकर चला गया। इसके बाद अस्पताल को सैनिटाइज किया गया। हर वार्ड, विभाग को संक्रमण मुक्त किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिता के मुताबिक बुधवार से अस्पताल में ओपीडी आठ बजे से शुरू होगी।

अस्पताल में बढ़े संसाधन

कोविड अस्पताल बनने से लोकबंधु में संसाधन बढ़ गए हैं। पहले जहां 200 बेड रन हो रहे थे। अब अस्पताल में 300 बेड हो गए हैं। इसमें 104 बेडों पर ऑक्सीजन सुविधा हो गई है। वहीं स्टाफ को भी वेंटिलेटर संचालन की ट्रेनिंग मिल गई है।

Related Articles

Back to top button