उत्तर प्रदेशराज्य

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या-देवरिया

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई किशोरी की हत्या कर शनिवार की रात शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्वजन दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।

देवरिया में एक किशोरी की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया।

रात को घर से निकली थी, सुबह शव मिला

अल्पसंख्यक समुदाय की एक किशोरी रात को शौच करने के लिए घर से निकली, लेकिन लौट कर घर नहीं आई। स्वजन उसकी तलाश में जुट गए।

किशोरी के कपड़े खुले हाेने के चलते दुष्कर्म होने की संभावना जताई जा रही है। किशोरी के सिर पर लोहे के राड या अन्य किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। जिससे किशोरी की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी का कहना है कि जांच चल रही है। दुष्कर्म की भी स्थिति दिख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

मौके पर पहुंची सर्विलांस टीम 

घटना की सूचना पर दोपहर को सर्विलांस की टीम भी पहुंची और जांच की। इस घटना के पर्दाफाश को एसपी के निर्देश पर इलेक्ट्रानिक सर्विलांस का सहारा पुलिस ले रही है। कुछ संदिग्ध नंबर भी पुलिस को मिले हैं।

युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म करने का आरोप

कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता युवती ने गांव के ही युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता युुवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शादी से मुकर गया। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का युवक शादी करने का झांसा देकर अवैध संबंध बनाता रहा।अब शादी करने से मुकर रहा है। युवती की शादी पीपीगंज क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुई थी।

Related Articles

Back to top button