उत्तर प्रदेशजीवनशैली

लखनऊ जिला जेल में 38 बंदी कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला जेल में 38 नए बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब जेल में संक्रमितों की संख्या 80 पहुंच चुकी है। जेल अस्पताल में ही भर्ती करके इनका उपचार शुरू कर दिया गया है। इन 38 नए बंदियों के संर्पक में आए बंदी, जेल कर्मियों समेत करीब 200 लोगों को आइशोलेट किया जा रहा है। इसके साथ ही जेल प्रशासन ने सीएमओ को पत्र लिखकर इनकी जांच कराने के लिए कहा है। 

नारी निकेतन और जिला जेल समेत 75 बंदियों की कराई गई थी जांच 

जानकारी के मुताबिक बंदियों में खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण थे। इस लिए जिला जेल के 40 और नारी बंदी निकेतन की 35 महिला बंदियों की जांच कराई गई थी। जिसमें जिला जेल से 38 पॉजिटिव आए हैं। जबकि नारी बंदी निकेतन की 35 महिलाओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

रसूखदार बंदियों की चल रही धाक 

जेल से लेकर अस्पताल तक रसूखदार बंदियों की धाक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक रसूखदार बंदियों को जेल की ओपीडी में देखा जा रहा है। वहीं, अन्य बंदियों का डॉक्टर ठीक से उपचार नहीं कर रहे हैं। बंदी जेल अस्पताल के इलाज से संतुष्ट भी नहीं हैं। जेल में बढ़ती बंदियों की संख्या को लेकर बंदियों में दहशत है।

Related Articles

Back to top button