उत्तर प्रदेशराज्य

अब होमगार्डों का भी होगा रेस्ट रूम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :सूबे में थानों में ड्यूटी करने वाले होमगार्डों को पुलिस की तर्ज पर अब रेस्ट रूम मिलेंगे। महिला और पुरुष होमगार्डों के अलग-अलग कक्ष व शौचालय होंगे। इन कक्षों में लॉकर भी बनेंगे। यह व्यवस्था जेल में ड्यूटी करने वाले होमगार्डों के लिए भी होगी। मुख्यालय के अधिकारियों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दी है। होमगार्ड मुख्यालय के अधिकारी प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के अनुमोदन के बाद खिले होमगार्डों के चेहरे। महिला व पुरुष होमगार्ड के होंगे अलग कक्ष बनेंगे लॉकर भी।

थाने में होमगार्डों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी होती है। एक शिफ्ट आठ घंटे की होती है। एक थाने में एक शिफ्ट में करीब 20 होमगार्डों की ड्यूटी होती है। वहीं, कप्तान की मांग पर यह संख्या घट बढ़ भी जाती है।

सूबे में होमगार्डों का विवरण 

  • होमगार्ड की स्वीकृत संख्या : 1,18,348
  • वर्तमान में प्रदेश में संख्या करीब : 90 हजार
  • नियमित ड्यूटी करने वाले होमगार्डों की संख्या करीब : 83 हजार
  • डीआइजी होमगार्ड मुख्यालय रणजीत सिंह के मुताबिक, समीक्षा बैठक में विभाग की मांग पर प्रमुख सचिव होमगार्ड अनिल कुमार द्वितीय ने थानों और जेल में होमगार्ड के लिए रेस्ट रूम की व्यवस्था करने की बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। मुख्यमंत्री ने संस्तुति दे दी है। शासन के निर्देश पर प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button