उत्तर प्रदेशराज्य

प्रदेश में घटे कोरोना वायरस के केस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 216 नए रोगी मिले। इसके मुकाबले 521 लोग स्वस्थ हुए, जबकि चार मरीजों की मौत हो गई। यूपी में अब तक कुल 5.99 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैैं, जिसमें 5.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट बढ़कर 97.51 फीसद हो गया है। कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 8,646 रोगियों की जान जा चुकी है, जबकि एक्टिव केस घटकर 5,918 रह गए हैं। इतने रोगी आठ महीने पहले मई में थे। इसके बाद लगातार मरीज बढ़े।

राजधानी में शुक्रवार को 24 घंटे में 39 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं दो की मौत हो गई।

18 सितंबर को सर्वाधिक 68,235 मरीज थे। तबसे अब तक लगातार इसकी संख्या घट रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 1.2 लाख कोरोना टेस्ट किए गए। इसे मिलाकर अब तक कुल 2.76 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट और 15.25 करोड़ लोगों की मेडिकल स्क्रीङ्क्षनग की जा चुकी है।

लखनऊ में मिले 39 कोरोना संक्रमित, दो की मौत

राजधानी में शुक्रवार को 24 घंटे में 39 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं, दो की मौत हो गई। इसके साथ ही लखनऊ में अब तक कुल 1176 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 161 मरीजों को होम आइसोलेशन व विभिन्न अस्पतालों से संक्रमण मुक्त घोषित किया। सर्विलांस एवं कांटैक्ट ट्रेङ्क्षसग के आधार पर टीमों ने 6574 लोगों के नमूने लिए। 28 मरीजों को एंबुलेंस का आवंटन किया गया, लेकिन आठ ही अस्पताल में भर्ती हुए।

Related Articles

Back to top button