उत्तर प्रदेशराज्य

4.80 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी वैक्सीन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :यूपी में गुरुवार व शुक्रवार दो दिनों में 4.80 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें से गुरुवार को 2.60 लाख और शुक्रवार को 2.20 लाख हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जाएगा। बुधवार को टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गईं। कुल नौ लाख स्वास्थ्यकर्मियों में से अभी 7.76 लाख को टीका लगाया जाना बाकी है।

उत्‍तर प्रदेश में गुरुवार को 2.60 लाख और शुक्रवार को 2.20 लाख हेल्थ वर्करों को लेगगा टीका।

गुरुवार को जिन 2.60 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा, उसके लिए 2,303 सेशन चलाए जाएंगे। अब एक केंद्र पर 125 हेल्थ वर्करों को भी टीका लगाया जा सकेगा। वहीं, शुक्रवार को जिन 2.20 लाख को कोरोना का टीका लगाया जाएगा

कोविन पोर्टल पर पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को जिन्हें गुरुवार को टीका लगाया जाएगा, उन्हें एसएमएस भेज दिया गया है। यही नहीं हेल्थ वर्कर कम होने पर नए पंजीकरण कर तत्काल दूसरे को भी टीका लगाया जा सकेगा। मौके पर ही ऐसे लोगों का कोविन पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सकेगा। मालूम हो कि बीती 16 जनवरी और 22 जनवरी को कुल नौ लाख स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें टीका लगाया जाना है उनमें से 1.23 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था।

कम टीकाकरण वाले 22 जिलों पर विशेष नजर:  बीती 22 जनवरी को एक लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए थे। इटावा में सिर्फ 39 फीसद और सहारनपुर में 43 प्रतिशत हेल्थ वर्करों ने ही टीके लगवाए थे। 60 फीसद से कम टीकाकरण वाले ऐसे 22 जिले हैं जिन्हें रेड जोन में शामिल किया गया था।

लखनऊ के 43 अस्पतालों में 14500 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन: कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत इस बार गुरुवार व शुक्रवार को वैक्सीनेशन होगा। पहले दिन 43 अस्पतालों के 14500 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 20 मुख्य कोल्ड चेन प्वाइंट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन बुधवार शाम को भेज दी गई है।

Related Articles

Back to top button