उत्तर प्रदेशराज्य

परम्परागत उद्यम को विभिन्न देशों तक पहुंचाने का काम

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के अवध शिल्प ग्राम में शनिवार को 24वें हुनर हाट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने हजारों हुनरमंद को संबोधित किया और कहा हम आत्मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान वहां मौजूद हजारों हुनरमंद को संबोधित किया और कहा कि हम आत्मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करेंगे। उत्तर प्रदेश के वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) ने भारत के परम्परागत उद्यम को दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचाने का कार्य किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश के शिल्पकार, दस्तकार, कारीगर अपने हुनर का लोहा मनवाने, नई पीढ़ी को इस मार्ग का अनुसरण करने एवं आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह हम सबके लिए अभिनंदनीय एवं स्वागत योग्य है।

लखनऊ की चिकनकारी, भदोही की कालीन, वाराणसी का सिल्क, गोरखपुर का टेराकोटा, फिरोजाबाद का ग्लास उद्योग, मुरादाबाद का पीतल उद्योग, आगरा-कानपुर की लेदर कारीगरी ने जनपदों की विशिष्ट पहचान बनाई है। इनके कारीगरों को भी पहचान मिलनी चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी व स्वतंत्रता सेनानियों ने सदियों से गुलामी की बेडिय़ों से जकड़े हुए भारत को मुक्त कराने के लिए स्वदेशी मूल मंत्र का उद्घोष किया था।

उत्तर प्रदेश हजारों हुनरमंद दस्तकारों और शिल्पकारों को उत्तर प्रदेश बड़ा प्लेटफार्म प्रदान कर रहा है। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आज से हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 31 राज्यों के हुनरमंद बाजार के उत्पादों का प्रदर्शन होगा। इसमें प्रदेश का ओडीओपी उत्पाद भी अपनी पूरी विविधता के साथ मौजूद है। इसका आयोजन चार फरवरी तक किया जाएगा। इसमें देश के दस्तकारों-शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन और बाजार उपलब्ध कराने की मुहिम को आगे बढ़ाने का भी कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button