उत्तर प्रदेशलखनऊ

जेपी नड्डा अब करीब 6 बजे पहुचेगे लखनऊ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज से लखनऊ के दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। माना जा रहा है कि उनका दौरान प्रदेश में पंचायत चुनाव के साथ ही सरकार तथा संगठन के काम की समीक्षा के लिए है।

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की सभी तैयारियां पूर्ण हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज लखनऊ आने का कार्यक्रम बदल गया। पहले उनका दिन में 1:30 बजे लखनऊ आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वह शाम को करीब छह बजे लखनऊ आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब आज शाम छह बजे लखनऊ पहुंचेंगे। इससे पहले उन्हेंं 1:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचना था। वहां पर भाजपा के कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए तैयार थे, लेकिन अचानक सूचना आई कि अब भाजपा अध्यक्ष शाम छह बजे लखनऊ पहुंचेंगे। इसके बाद अब आज के उनके प्रस्तावित सभी कार्यक्रम आगे बढ़ाए गए। यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की सभी तैयारियां पूर्ण हैं। अब वह शाम को करीब छह बजे लखनऊ पहुंचेंगे। नड्डा के देर शाम आने से उनके दिन में होने वाले कार्यक्रमों में भी बदलाव हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button