उत्तर प्रदेशराज्य

BJP के 10 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा-MLC चुनाव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों पर 28 जनवरी को मतदान होना है। इससे पहले सोमवार यानी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 10 प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और गुजरात कैडर के रिटायर्ड IAS एके शर्मा भी शामिल हैं।

                 नामांकन में तमाम कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

नामांकन से पहले सभी उम्मीदवार राज्य मुख्यालय पहुंचे

नामांकन से पहले सभी उम्मीदवार भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में सभी प्रत्याशी निकलकर भाजपा विधान मंडल दल कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विधान परिषद की 12 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए आज दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 21 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।

प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बनारस के रहने वाले लक्ष्मण आचार्य और पूर्व IAS एके शर्मा, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, डॉक्टर धर्मवीर प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी उम्मीदवार हैं। विधान परिषद में 30 जनवरी को रिक्त हो रही 12 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 18 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख है।

Related Articles

Back to top button