खेल

मुंबई के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : शुक्रवार 15 जनवरी को एलीट ग्रुप ई का मुकाबला मुंबई और हरियाणा की टीम के बीच मुंबई के बांद्रा कुरला कॉम्प्लेक्स में खेल गया। ये मैच भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए काफी अहम था, क्योंकि उन्होंने मुंबई की टीम के लिए पहली बार कोई मैच खेला है। अर्जुन तेंदुलकर सीनियर टीम के सदस्य बने थे, लेकिन तीसरे मैच में उनको मौका मिला।

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया है।

ऑलराउंडर के तौर पर जाने-जाने वाले अर्जुन तेंदुलकर हरियाणा के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए आखिरी के ओवर में आए और नाबाद लौटे, लेकिन उनको एक भी गेंद का सामना करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि सामने वाला खिलाड़ी आउट हो गया था। हालांकि, उन्होंने गेंदबाजी में अपने हाथ दिखाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्जुन तेंदुलकर को पारी का दूसरा ओवर कराने का मौका दिया, लेकिन वे थोड़े से महंगे साबित हुए।

कप्तान सूर्यकुमार ने फिर से अर्जुन तेंदुलकर पर भरोसा किया और पावरप्ले में उनके स्पेल का दूसरा ओवर कराने दिया। उन्होंने पारी का चौथा ओवर फेंका, जिसकी पहली गेंद पर उनको सफलता मिली। उन्होंने चेतन्य बिश्नोई को चलता किया, जो 9 गेंदों में 4 रन बनाकर आदित्य तारे के हाथों कैच आउट हुए। इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने कोटे के 4 में से 3 ओवर फेंके, लेकिन वे महंगे साबित हुए। एक सफलता उनको मिली, लेकिन उन्होंने 34 रन खर्च किए।

Related Articles

Back to top button