उत्तर प्रदेशराज्य

मददगारों की तलाश में दूसरी टीम भेजी गई मुंबई

स्वतंत्रदेश:लखनऊ। विभूतिखंड कठौता चौराहे पर छह जनवरी को हुए गैंगवार में शूटरों के मददगारों की तलाश में पुलिस जुटी है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य की तलाश में क्राइम ब्रांच की एक टीम मुंबई में दबिश दे रही है। वहीं उसकी मदद के लिए दूसरी टीम बुधवार को मुंबई के लिए रवाना कर दी गई। वहीं गिरधारी के ट्रांजिट रिमांड के लिए पुलिस ने दस्तावेजी कसरत भी शुरू कर दी है। एक से दो दिन के अंदर पुलिस दिल्ली से उसे रिमांड पर लेने जाएगी। पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व सांसद की भूमिका को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है। इस बिंदु पर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। लेकिन पुलिस इस मामले में और ठोस सबूत हासिल करने में जुटी है। ताकि उन पर शिकंजा कसने में कोई दिक्कत न आए।

      शूटरों के मददगारों की तलाश में दूसरी टीम भेजी गई मुंबई

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी को हुए गैंगवार में मुख्य शूटर को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। उसे लखनऊ लाने के लिए कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर शूटर गिरधारी विश्कर्मा उर्फ डॉक्टर को लेकर आएगी ताकि गैंगवार की पूरी स्क्रिप्ट के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। वहीं पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व सांसद के संबंध में उन्होंने साफ कहा कि भूमिका को लेकर हर पहलू पर पड़ताल की जा रही है। उनकी भूमिका को सीधे नकारा नहीं सकते हैं। जांच की जा रही है। जो भी रिपोर्ट आएगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस गैंगवार में जो भी शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button