उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा में आइएएस अधिकारी एके शर्मा शामिल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीतिक पारी खेलने को आतुर रिटायर्ड आइएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। मकर संक्रांति के पर्व पर लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में एके शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Retired IAS Officer AK Sharma पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनकी अनुपस्थिति में आभार जताते हुए कहा कि वह मऊ जिले के पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। वह राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे स्वीकार करेंगे।

पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 1998 कैडर के गुजरात के चर्चित आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी माना जाता है। दो वर्ष की नौकरी बाकी रहने के बाद भी स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले अरविंद कुमार शर्मा को एक व्यापक दृष्टिकोण वाला परिश्रमी अधिकारी माना जाता है।

Related Articles

Back to top button