उत्तर प्रदेशराज्य

महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। खेतों पर काम कर रहे हो ग्रामीणों ने जब महिला का शव लहूलुहान हालत में देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी व सीओ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों व स्वजन से पूछताछ की।

अज्ञात लोगों ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

लालपुर निवासी सरिता (32) पत्नी अरविंद दोहरे बुधवार की सुबह शौच क्रिया के लिए खेतों पर गई हुई थी। तभी अज्ञात लोगों ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जब ग्रामीणों ने महिला का शव लहूलुहान हालत में देखा। इसकी जानकारी उसके पति अरविंद कुमार दोहरे को दी। पति ने घटना की जानकारी फफूंद थाना अध्यक्ष राजेश सिंह को दी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने ग्रामीणों व परिजन से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल की

 

 

Related Articles

Back to top button