उत्तर प्रदेशराज्य

फर्जी दस्तावेजों पर की 37 वर्षों तक नौकरी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में 37 वर्षों तक शिक्षक की नौकरी करने वाले जालसाज को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ये जालसाज छह माह से पुलिस को चकमा देकर छिपता चला आ रहा था। पिछले कुछ समय से बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षक की नौकरी कर रहे लोगों की पड़ताल चल रही है। ऐसे कई मामलों में मुकदमे भी सूबे के अलग-अलग थानों में विभाग की ओर से दर्ज कराए गए हैं। एक मुकदमा थाना फरधान में भी छह माह पूर्व पतिराम सिंह निवासी ग्राम परसेहरी कलां थाना फूलबेहड़ के खिलाफ दर्ज हुआ था।

   पतिराम सिंह फर्जी दस्तावेजों के सहारे पिछले 37 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी कर रहा था।

पतिराम सिंह फर्जी दस्तावेजों के सहारे पिछले 37 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी कर रहा था। छह माह पूर्व मुकदमा दर्ज होने के समय वह थाना फरधान क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा मिर्जापुर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात था। छह माह पूर्व जब उसकी सेवानिवृत्ति का दिन था तो उसी दिन उसके खिलाफ थाना फरधान में मुकदमा दर्ज हुआ था।

Related Articles

Back to top button