उत्तर प्रदेशराज्य

सबसे गर्म रही पांच जनवरी 10 सालों में

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ में पांच जनवरी का दिन पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम पारा 27.8 डिग्री तक जा पहुंचा जो कि सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले के वर्षों में जनवरी में कई बार अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री व उससे अधिक तो रहा, लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में कभी भी इतना अधिक तापमान रिकॉर्ड नहीं किया गया। सिर्फ़ वर्ष 2014 में एक जनवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रहा था, जो कि 2021 को पांच जनवरी के मुकाबले कई डिग्री कम है।

बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली लेकिन बाद में बादलों ने फिर सूरज को ढंक लिया

इसी तरह न्यूनतम तापमान भी पिछले 10 वर्षों में जनवरी के महीने में कभी भी पांच डिग्री के ऊपर नहीं रहा, लेकिन मंगलवार को पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए न्यूनतम पारा भी 15 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को राजधानी के आसपास के जनपदों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा कानपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह हरदोई का अधिकतम तापमान मंगलवार को 26.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा।

Related Articles

Back to top button