उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व सी एम कल्याण सिंह का जन्मदिन

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज यानी पांच जनवरी को 88वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह फोन करके कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी, जबकि लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह को उनके घर पर जाकर जन्मदिन की शुभकामना दी .

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई दी।

उत्तर प्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 88वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर जाकर कल्याण सिंह से भेंट की और उन्हेंं जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button