उत्तर प्रदेश

कोविड-19 वैक्सीन के लिए जरूरी होगा Cowin ऐप,

स्वतंत्रदेश लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कल से कोरोना टीकाकरण का 1500 केंद्रों पर एक साथ ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) चलेगा। इसमें टीकाकरण में शामिल सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा। पोलियो से बड़े इस आयोजन में सरकार कोई भी लूप होल छोड़ना नहीं चाहती है।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि हर जिले में छह स्थान चुने गए हैं।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना टीकाकरण का 1500 केंद्रों पर एक साथ ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) चलेगा।

इनमें से तीन ग्रामीण और तीन शहरी हैं। ड्राई रन में कोई कमी सामने आने पर वास्तविक टीकाकरण शुरू होने से पहले सुधार कर लिया जाएगा। टीकाकरण की तैयारियों के बीच कोरोना संक्रमण में भी कमी आ रही है।

रविवार को 769 संक्रमित मिले। एक जनवरी को 871 और 2 को 728 नए केस मिले थे। ये आंकड़े छह माह पहले की स्थिति में हैं। 29-30 जून 2020 को संक्रमण का आंकड़ा 700 के अंदर था। वहीं, 2 जुलाई को 817 मरीज मिले थे।

कोविड-19 वैक्सीन के लिए है Cowin ऐप,

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (डीसीजीआई) ने रविवार को कोविड-19 के इलाज के लिए दो वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। ये वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन है। इन दोनों वैक्सीन के लिए Cowin ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

केंद्र सरकार की तरफ से Cowin ऐप को लॉन्च किया जाएगा। यह ऐप Google Play Store पर फ्री में उपलब्ध रहेगा। इस ऐप पर सभी नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Co-WIN का पूरा नाम कोविड-19 

Co-WIN का पूरा नाम कोविड-19 वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क है। यह eVIN (इलेक्ट्रॉनिक्स वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) का अपग्रेडेड वर्जन है। इसे Google Play से इंस्टॉल किया जा सकेगा। कोविड-19 वैक्सीन की ट्रैकिंग और रजिस्ट्रेशन के लिए CoWin ऐप को 5 हिस्सों में डिवाइड किया गया है, जो एडमिनिस्ट्रेटर, रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन, बेनिफिशियरी, एक्नॉलेजमेंट और रिपोर्ट हैं। यूजर रजिस्ट्रेशन डेटा के ऐप पर उपलब्ध होने के बाद  यूजर्स को जानकारी दी जाएगी, कि वो किस लोकल अथॉरिटी में कोविड-19 वैक्सीन लगवा सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • यूजर को सबसे पहले Google Play Store या फिर Apple App Store से CoWIN ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद यूजर को वैक्सीन के लिए CoWIN ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए 12 फोटो आईडी कार्ड में से कोई एक होना जरूरी होगा। इसमें वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन डॉक्यूमेंट शामिल हैं।
  • CoWIN ऐप पर सेंटर और स्टेट की गाइडलाइन दर्ज रहेंगी।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा। इसमें ड्यू डेट, प्लेस और वेरिफिकेशन की टाइमिंग होगी।

 

Related Articles

Back to top button