उत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू का राष्ट्रपति को खत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चिट्ठियों का दौर शुरू हो चुका है। पूर्व नौकरशाहों के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर अपने अधिकारों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। लल्लू ने कहा कि बीते डेढ़ साल में 48 बार मेरी गिरफ्तारी हो चुकी है। 12 से 48 घंटे तक कई बार नजरबंद किया गया। कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस समारोह पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाने से रोका गया।

बीते दिनों यहां गोवंश की मौत पर लल्लू ने गाय बचाओ-किसान बचाओ यात्रा निकाली थी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।

सिर्फ कांग्रेस के कार्यक्रम और आयोजन में धारा 144 क्यों लगाई गई है? कांग्रेस जिसका इतिहास भारत के इतिहास में सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है, अलोकतांत्रिक तरीके से स्थापना दिवस मनाए जाने से रोकना देश में स्थापित विधिक परंपराओं को रोकने के समान है।मैं राष्ट्रपति से पूछना चाहता हूं कि जन समस्याओं को सरकार के सामने उठाना कब से अपराध हो गया है?

Related Articles

Back to top button