उत्तर प्रदेशराज्य

मोदी राज में देश का किसान सर्वाधिक खुश- योगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : पूर्व  प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा रायबरेली में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने पीएम मोदी के संबोधन से पहले किसानों को लाभ देने के साथ उनको संबोधित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस को देश किसान भाइयों के सम्मान दिवस के रूप में मना रहा है।

लखनऊ के मोहनलालगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस को पूरा देश किसान भाइयों के सम्मान दिवस के रूप में मना रहा है। किसानों के हितों और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पहला प्रयास किया था। उन्होंने कहा पीडीएस की व्यवस्था, अंत्योदय और अन्नापूर्णा योजना अटल जी की देन है। इसमें हर गरीब को निशुल्क या सस्ते में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार देश के अंदर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर देने का प्रयास अटल जी के समय पर हुआ था। जब पीएम ग्रामीण सड़क योजना शुरू हुई थी और गांव पक्की सड़कों से जुड़े। इन सड़कों की वजह से किसान अपनी उपज को मंडी, बाजार तक ले जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अटल जी ने पहला प्रयास किया था। हमारे अन्नदाता किसानों के उन्नयन के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता से पूरा देश परिचित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार अन्नदाताओं को हर वह संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है जिससे हमारे अन्नदाता किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी हो सके। प्रधानमंत्री किसानों के उन्नयन के लिए अति गम्भीर हैं। उनकी प्रेरणा से केंद्रीय कैबिनेट ने गन्ना किसानों के हित में 3500 करोड़ की सहायता राशि मंजूर की है। जिससे पांच करोड़ गन्ना किसान और इनके साथ पांच लाख कामगार लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Back to top button